फतेहपुर, मार्च 19 -- थरियांव। रमजान माह के 28 वे रोजा में नूरी जामा मस्जिद थरियांव में इफ्तार का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस के नेता ऋषभ पाण्डेय की ओर से आयोजित इफ्तार में रोजेदारो ने मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। दुर्गेश पाण्डेय, मौलाना शकील, अनवर बाबा, मो जावेद, मो अख्तर, मो इरफान, नाशिर, मो अजमेरी, मो नाजिम,समेत कई रोजेदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...