बदायूं, मार्च 6 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में सपा विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन एवं मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने सामूहिक रूप से रोजा खोलकर आपसी सद्भावना और एकजुटता का संदेश दिया। चौधरी फैजान राईन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस मौके पर चौधरी फैजान राईन, बिलाल राईन, रिजवान राईन, फरमान राईन, मोबीन राईन, मोसिम राईन, अनस राईन, यूनिस राईन और सलीम राईन सहित अनेक लोग मौजूद रहे और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.