चंदौली, मार्च 11 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुकद्दस रमजान माह के 20वें दिन मंगलवार को मलोखर गांव स्थित अधिवक्ता एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री मुहम्मद अकरम के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के रोजेदारों के अलावा अन्य लोगों ने शिरकत किया। साथ ही एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। इस दौरान आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इफ्तार से पहले सभी लोगों ने सामूहिक रूप से दुआ की और रोजा खोला। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। वहीं देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। मुहम्मद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.