मिर्जापुर, मार्च 10 -- कछवा। नगर पंचायत कछवां के तेगबहादुर वार्ड में सभासद मैनब हाशमी के निवास पर सोमवार की शाम रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी रईस अहमद हाशमी व इश्तियाक हाशमी ने किया। रमजान के 17वें रोज़े के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के मैनेजर शंकर रामचंद्रन, आयुष्मान हॉस्पिटल डॉक्टर प्रवीण कुमार कौशल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। शंकर रामचंद्रन ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि यह इफ्तार पार्टी पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसमें हर साल रोजेदार शामिल होते हैं। वही डॉक्टर प्रवीण कुमार कौशल ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी गंगा जमुना ...