भदोही, मार्च 9 -- भदोही, संवाददाता। माह-ए-रमजान आधा से ज्यादा बीत गया है। इसके साथ ही रोजा इफ्तार पार्टियों का दौर भी शुरू हो गया। इसी कड़ी में जलालपुर मस्जिद के पीछे इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने भाग लेकर गंगा जमुनी तहजीब को जीवंत करने का काम किया। आयोजक निजामुद्दीन मंसूरी ने कहा कि कालीन नगरी में दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के पर्वों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। रमजान माह हमे नेकी की राह पर चलने की सीख देता है। इतना ही नहीं, एक दूसरे की मदद भी करने की। लोगों से इस तरह के आयोजनों को करने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.