सिद्धार्थ, मार्च 8 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार शाम समाजवादी पार्टी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर इफ्तार की और देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के विभन्नि सामाजिक व राजनीतिक वर्गों के लोग भी शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि रमजान का महीना संयम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाएं यही इस पवित्र महीने का असली संदेश है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.