चंदौली, मार्च 11 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद । माह-ए-रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। साथ ही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रोजेदार पूरे दिन भूखा-प्यासा रहकर इबादत करने के साथ ही एक साथ दस्तरखान पर बैठकर रोजा इफ्तार कर रहे हैं। इस दौरान आपसी भाईचारा देखने को भी मिल रहा है। इस क्रम में बुधवार को चंदासी कोल मंडी स्थित हरभजन धर्म कांटा के पास बुधवार को प्रगतिशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष धर्मराज यादव के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें गंगा जमुनी तहजीब के साथ ही आपसी एकता देखने को मिली। इफ्तार में मुस्लिम रोजेदारों के साथ ही हिंदू, सिख और ईसाई धर्म के लोगों ने भी एक साथ रोजा इफ्तार किया। साथ ही एकता की मिसाल कायम किया। सभी ने आपसी भाईचारा बना रहे। इसको लेकर दुआएं भी की। संस्था के अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.