मेरठ, मार्च 12 -- किठौर के कायस्थ बड्ढा में गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में भाजपा नेता दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा इससे समाज में भाईचारा, एकता विश्वास का संदेश गया है। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि इफ्तार पार्टी भाईचारे का पैगाम देती है। हरियाणा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब रिजवी ने कहा कि रोजा इफ्तार में सब लोग एकसाथ बैठकर खाना खाते हैं। अंत में कुंवर बासित अली ने अतिथियों का धन्यवाद किया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर आलम, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, देवेंद्र गुर्जर, कौशल चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.