हापुड़, मार्च 14 -- शुक्रवार को रमजान के जुमे के दिन आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सीएम चौहान प्रवक्ता उत्तर प्रदेश व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पश्चिमी प्रांत ने देश में अमन, शांति और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना इंसानियत, सब्र और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस समय रमजान के साथ-साथ हिंदू धर्म के पावन नवरात्रि का भी समय चल रहा है और जल्द ही ईद का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे पावन अवसरों पर सभी धर्मों के लोगों को मिल-जुलकर एकता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।सीएम चौहान ने कहा कि वे ऊपर वाले से यही दुआ करते हैं कि हमारा देश हमेशा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ आगे बढ़ता रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रशासन से भी अपील की कि सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से सहयोग और सुरक्षा प्रदान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.