उरई, मार्च 14 -- कोंच। संवाददाता रोजेदार को इफ्तार कराना और गरीब एवं बेसहारा की मदद करने से अल्लाह तआला बहुत खुश होते हैं और अपने बंदों को इसका इनाम देते हैं। यूं तो रमजान का पूरा महीना ही बरकतों वाला है। मगर कुछ खास चीजों का एहतराम किया जाए तो रोजेदारों को बेशुमार सवाब मिलता है।कोंच नगर में शुक्रवार को रमज़ान के पवित्र माह में रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। नगर के चौबे पार्क में शाम करीब 6 बजे मरहूम इकबाल के पुत्र अफजल अहमद सामाजसेवी द्वारा रोजा अफ्तार कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। अफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर खजूर, फल और अन्य व्यंजनों से रोजा खोला। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। रोजा अफ्तार के बाद हाफिज फैजानुद्दीन ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.