औरैया, मार्च 9 -- फोटो: 18 रोजा इफ्तार करते रोजेदार। फफूंद, संवाददाता।नगर के चेयरमैन अनवर कुरैशी की ओर से सोमवार को श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज, फफूंद परिसर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा खोला और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।निर्धारित समय पर रोजेदारों ने खजूर, फल और अन्य पकवानों के साथ रोजा खोला। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान रमजान के पाक महीने की फजीलत और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रमजान की मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.