शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच और अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोजा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन रोमांचक मैच खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुबह आठ बजे इंडियन रेलवे लोको लायंस रोजा और डायमंड टाइटंस रोजा के बीच पहला मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोको लायंस ने 91 रन बनाए। जवाब में डायमंड टाइटंस ने 13.3 ओवर में लक्ष्य दो विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच मयंक यादव रहे। दूसरा मैच सुबह 11 बजे भावलखेड़ा ब्लास्टर और मदनापुर टाइगर्स के बीच खेला गया। भावलखेड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। जवाब में मदनापुर टाइगर्स मात्र 92 रन पर ऑल आउट हो गई। दोपहर दो बजे कटरा किंग्स और शाहजहांपुर मास्टर्...