रोजा अफ्तार में की मुल्क में अमन चैन की दुआ
सोनभद्र, मार्च 16 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। मदरसा इस्लामिया घोरावल में शनिवार को रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया गया। मुफ्ती अरशद ने रोजा अफ्तार का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में रोज़ेदारों और समाज सेवियों ने शिरकत की। रोज़ा अफ्तार के बाद लोगों ने नमाज़ अदा की। पेश इमाम मुफ्ती अरशद ने मुल्क और दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की तरक्की और खुशहाली के लिए हम सभी को एक बेहतर नागरिक की भूमिका में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर मौलाना उमर, हाफ़िज़ शौकत, हाफ़िज़ ताज मुहम्मद, हाफ़िज़ गुलज़ार, हाफ़िज़ आरिफ़, कांग्रेस महासचिव इनामुल हक अंसारी, मुमताज, सपा नेता काजू अग्रहरी, चेयरमैन सूरज श्रीवास्तव, नईम, अख्तर, समीर, अरुण पाण्डेय, दया शंकर गुप्ता, चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, शकील अहमद, याक़ूब, रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.