रोजा अफ्तार का कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कन्नौज, फरवरी 24 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। मझपुर्वा स्थित पायका खेल मैदान में जुनैद सिद्दीकी द्वारा रोजा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर अफ्तार किया। रोजा अफ़्तार के बाद मगरिब की नमाज पाइका मैदान में ही कारी मुख्तार अहमद ने अदा कराई। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह रोजा रखने का सवाब रोजेदार को मिलता है, उसी तरह रोजा इफ्तार कराने का भी सवाब है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भेदभाव समाप्त होने के साथ ही भाईचारा कायम होता है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा अल्लाह को बहुत पसंद है। रोजा अमीरी और गरीबी का अहसास कराता है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, कमालगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरशद जमाल सिद्दीकी, पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.