रोजाना 30 स्पेशल गाड़ियों का परिचालन कर रहा उत्तर रेलवे
नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लए उत्तर रेलवे द्वारा लगातार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। उत्तर रेलवे से प्रतिदिन लगभग 30 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम से लगभग 60 हजार अतिरिक्त सीटें रोजाना उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगामी 15 जुलाई तक विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार अधिकांश स्कूलों में बीते 15 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुका है। इसके साथ ही राजधानी में बढ़ रही गर्मी के दौरान प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग मई एवं जून माह में अपने गांव चले जाते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए प्रत्येक वर्ष उत्तर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाता है। इस वर्ष भी बीते 1 मई से ही विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन शुरु कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.