गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महात्मा गांधी अहिंसा और सत्य के पुजारी ही नहीं, बेहद अनुशासित और संयमित जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। देश की आजादी के महानायक महात्मा गांधी हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रहे। उनका रक्तचाप कई बार काफी बढ़ गया था, लेकिन उन्होंने इसे नियंत्रित रखने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद और संतुलित खान-पान पर अधिक भरोसा किया।

महात्मा गांधी की दिनचर्या आईसीएमआर के पूर्व निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि पैदल चलना महात्मा गांधी की दिनचर्या का जरूरी हिस्सा था। स्वास्थ्य रिकॉर्ड में दर्ज है कि वह करीब 40 वर्षों तक प्रतिदिन औसतन 18 किलोमीटर पैदल चलते थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने 79 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा पैदल की थी।

मिट्टी का लेप और सर्पगंधा का सेवन आईसीएमआर के पूर्व निदेशक डॉ. रजनीकांत ने ...