नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बहुत सी महिलाएं और पुरुष रोजाना सिरदर्द होने की शिकायत करते हैं। वैसे तो ये एक कॉमन समस्या है लेकिन रोजाना इसका होना आपको परेशान कर सकते हैं। जब किसी व्यक्ति को सिरदर्द होता है तो ये अलग-अलग तरह से महसूस हो सकता है। जैसे कुछ लोगों को सिरदर्द होने पर सिर में हल्का भारीपन होता है। कभी किसी को तेज धड़कती हुआ दर्द होता है तो लवहीं कई बार आंखों के पीछे चुभन होने लगती है। जिन लोगों को माइग्रेन का दर्द होता है उन्हें सिर के आधे हिस्से में तेज दर्द होता है जो रुक-रुक कर होता है। इसमें उल्टी जैसा महसूस हो सकता है और तेज रोशनी या शोर से परेशानी का हो सकती है। महीने में कभी सिरदर्द होना एक कॉमन समस्या हो सकता है लेकिन अगर रोजाना ऐसा हो तो आपको कुछ आदतों को बदलने की जरूरत है। यहां 5 ऐसी कॉमन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो सिरद...