कोलकाता, अप्रैल 10 -- मिडिल-ईस्ट में जंग और तनाव का असर न सिर्फ तेल और गैस पर पड़ा है बल्कि सिविल एविएशन सेक्टर भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ईरान संकट की वजह से मिडिल ईस्ट के कई देश पहले से ही उड़ानों को सीमित कर चुके हैं अब दुबई ने विदेशी एयरलाइंस को अपने हवाई अड्डों पर 31 मई तक रोजाना सिर्फ एक ही उड़ान की इजाजत दी है। दुबई के इस फैसले से भारतीय एयरलाइंस कंपनियों में हड़कंप मच गया है क्योंकि उन्हें राजस्व हानि का डर पैदा हो गया है। अन्य देशों की एयरलाइंस की तुलना में भारतीय कंपनियों ने इस गर्मी में दुबई के लिए अधिक उड़ानें भरने की योजना बनाई थी। दुबई प्रशासन के अनुसार, हर विदेशी एयरलाइन्स को रोजाना सिर्फ एक राउंड ट्रिप (आना-जाना) की अनुमति दी गई है। उनके अनुसार यह नियम दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड...