नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- बाथरूम घर का वह हिस्सा होता है, जिसका इस्तेमाल दिनभर किया जाता है। बाथरूम की साफ सफाई हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती है इसलिए इसका हमेशा साफ रहना जरूरी है। जब आप बाथरूम को रोजाना साफ नहीं करते हैं तो ये बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में जब इसकी सफाई महीने में एक बार करते हैं तो इसे चमकाने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में यहां हम 5 ऐसे हैक्स बता रहे हैं जो आपके बाथरूम को रोजाना चमकता रखने में मदद कर सकते हैं। इन तरीकों से रोजाना लंबी सफाई करने की जरूरत नहीं होगी। बस 5 से 10 मिनट की छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप असरदार तरीके से सफाई कर सकते हैं।1) नहाने से पहले और बाद में करें ये एक काम शॉवर से पहले बाथरूम की टाइल्स को अच्छी तरह से पोंछ दें। इस दौरान उन हिस्सों को अच्छी तरह से साफ कर दें जिनपस शॉवर का पानी नहीं पहुंच...