वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लल्लापुरा स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में सोमवार को कैंप लगा। इस दौरान जायरीनों को हज यात्रा का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें टीका लगाया गया। हाजी कारी मोहम्मद मुश्ताक ने कुरान पाक की तिलावत से इसकी शुरुआत की। हाजी कारी मोहम्मद मुश्ताक ने हज और उमराह की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर हाजी मोहम्मद इमरान ने कहा कि हज पर जाने से पहले रोजाना पांच से छह किलोमीटर पैदल चलने की आदत डालें और लिफ्ट तथा एएस्केलेटर के इस्तेमाल की जानकारी हासिल करें। मोहम्मद इमरान ने कहा कि चार दिन के कैंप में 761 जायरीन में 752 को टीका लगा है। हाजी साजिद, हाजी सफीर अहमद , हाजी सेराज फारुखी, हाजी जफरुद्दीन, हाजी रेयाज अहमद, हाजी मोहम्मद खालिद, हाजी शमीम जावेद, जीशान खान, हाजी अब्दुल गनी, डॉ. नाहिद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.