रोजाना केवल चार से पांच घंटे पढ़ाई कर बुशरा ने बिना कोचिंग किया जिला टॉप
सहारनपुर, अप्रैल 24 -- अबेहटा, संवाददाता। डीके राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा बुशरा ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली बुशरा की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। बुशरा ने बताया कि वह आगे चलकर वकील बनना चाहती है और इसके लिए लगातार मेहनत करेगी। उसने कहा कि उसने कोई कोचिंग नहीं ली और रोजाना केवल चार से पांच घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। बुशरा के पिता दिलशाद अहमद घर-घर जाकर दूध की सप्लाई करते हैं। वह कक्षा 12 तक पढ़े हैं। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट में 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ बुशरा जिला टॉपर मां आसमा भी कक्षा 12 तक शिक्षित हैं। बुशरा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन मनतेमिमा बीएड की पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बहन हुमेरा कक्षा पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.