नई दिल्ली, फरवरी 12 -- आज के समय में लोग सेहत के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और इसी वजह से चीनी कम करने की कोशिश कर रहे हैं। रिसर्च बताती है कि ज्यादा चीनी खाने से हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन चीनी छोड़ने की जल्दबाजी में कई लोग ऐसे स्वीटनर चुन लेते हैं, जो दिखने में हेल्दी होते हैं लेकिन पोषण के लिहाज से उतने फायदेमंद नहीं होते। न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी सुधाकर ने आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्वीटनर्स का विश्लेषण किया है।पाम गुड़ (Palm Jaggery) भारतीय रसोई में पाम गुड़ का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। इसे ताड़ के रस से बनाया जाता है और इसका स्वाद मिट्टी जैसा नेचुरल लगता है। माना जाता है कि इसमें आयरन जैसे कुछ मिनरल्स होते हैं, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट क...