आगरा, अप्रैल 5 -- रोजर फाउंडेशन ने रविवार को देवनगर खंदारी स्थित जनऔषधि केंद्र पर मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। शिविर में 108 लोगों का परीक्षण किया गया। डायबिटीज विशेषज्ञ डा. एसके कश्यप, ईएनटी विशेषज्ञ डा. मयंक माहेश्वरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एसके सिंह, दंत चिकित्सक डा. अदिति यादव और त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. ललित जुनेजा ने मरीजों की जांच की। जांच में सबसे अधिक मरीज नाक-कान-गला, हड्डी, खांसी-जुकाम, त्वचा और पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित मिले। डाक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयां लिखीं। फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने सभी डाक्टरों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्पोरेट एचआर प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि एक साल से अधिक समय से हर माह के पहले रविवार को इस प्रकार के शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में स्नेहा राजपूत, मुकेश च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.