फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर बाजार पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट भी गड़बड़ा रहा है। रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में उतार-चढ़ाव के कारण दाम बढ़ने लगे हैं। अरहर की दाल सहित आटा, मैदा, रिफाइंड आदि के दामों में एक बार फिर से इजाफा होने के कारण लोगो की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। बीते दिनों की अपेक्षा रोजमर्रा की खाद्य सामग्रियों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले ड्राईफ्रूट के अलावा फलों के दामों में इजाफा हो चुका है जिसके बाद अब आटा, दाल, चावल, रिफाइंड आदि के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। दुकानदार अमन गुप्ता ने बताया कि आटा पहले 30 रुपये किलो बिक रहा था जो अब फुटकर बाजार में 33 रुपये किलो पहुंच चुका है। जबकि अरहर की दाल के दाम बढ़कर 110 के स्थान पर 125 रुपये प्रति किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.