रोजगार से विकसित भारत नाम विशेष कार्यक्रम 19 जून को
फरीदाबाद, जून 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 19 जून को रोजगार से विकसित भारत नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने के साथ-साथ देशभर में क्षेत्रीय स्तर पर लगभग 200 स्थानों पर समानांतर रूप से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि फरीदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय, ईपीएफओ द्वारा भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को शाम पांच बजे से सात बजे तक दो अलग-अलग स्थलों पर किया जा रहा है। पहला कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस स्थल के प्रभारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम (आरपीएफसी-1) रविंदर बबरा होंगे। दूसरा कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.