रोजगार से लेकर जरूरी चीजों के दाम तक सुबह की 4 अच्छी खबरें
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण लागत बढ़ने के बावजूद देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां त्योहारी सीजन में अपने उत्पादों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी से बच सकती हैं। कंपनियों का फिलहाल जोर कीमत बढ़ाने के बजाय बिक्री की मात्रा बढ़ाने और उपभोक्ता मांग को बनाए रखने पर है। उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियां जून तिमाही में ही लागत बढ़ने के असर को कम करने के लिए चुनिंदा उत्पादों की कीमतों में करीब 2 से 5 फीसदी तक बढ़ोतरी कर चुकी हैं। ऐसे में दिवाली तक फिर बड़ी कीमत बढ़ोतरी की संभावना कम है। एफएमसीजी कंपनियों की लागत पर चीनी, खाद्य तेल, कॉफी, कोको और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे तेल आधारित उत्पादों की बढ़ती कीमतों का असर पड़ा है। हालांकि कंपनियां लागत घटाने, परिचालन क्षमता बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.