दरभंगा, मार्च 19 -- मनीगाछी , । भटपुरा ब्रह्मपुरा पंचायत में वर्ष 24-25 की मनरेगा योजना में सहायक अभियंता का फर्जी हस्ताक्षर कर डेढ़ लाख रुपए का गलत भुगतान किए जाने की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान पी ओ आनंद प्रकाश ने योजना के बतौर अभिकर्ता तत्कालीन रोजगार सेवक अंजनी कुमार सिंह एवं कनीय अभियंता राम नारायण गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा है। मनरेगा की इस योजना की स्वीकृति पंचायत समिति सदस्या सोनी कुमारी की अनुशंसा पर वर्ष 24-25 में दी गई थी। पंचायत के सखवार गांव में पीपल के पेड़ से लड्डू मंडल के घर तक खरंजा सह मिट्टी करण की यह योजना ढ़ाई लाख से अधिक की बताई जाती है जिसका आर सी नंबर 20772525 वर्ष 24-25 है। बताया जाता है कि योजना में मिट्टी करण की खानापूर्ति करते हुए उसके नाम पर बिना स्थलीय जांच के ही तत्कालीन पी ओ राजेश रौशन ने 1 लाख 14 हजार 400 ...