रोजगार सेवक राजेश की मौत से क्षेत्र में शोक
चतरा, अप्रैल 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। रोजगार सेवक राजेश शर्मा के निधन की खबर मिलते ही मंगलवार तड़के करीब 3 बजे सुबह से ही परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल पहुंचते ही परिजन दहाड़े मार मारकर रोने लगे। क्योंकि राजेश ही घर का एकलौता कमाउ सदस्य था। राजेश की पत्नि का रो-रोकर बूरा हाल हो रहा था। राजेश के एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों शव के पास चीख-चीख कर रो रहे थे। यह देख पूरा अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। राजेश शर्मा अपने पीछे पत्नी, एक नाबालिग पुत्र और एक नाबालिग पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब जीविका चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रोजगार सेवक की मौत, परिजन हत्या की जता रहे आशंका परिजनों ने बताया कि राजेश शर्मा ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.