प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रोजगार सेवक के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट अभद्रता की थी। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज साथियों ने मंगलवार को धरना देकर विरोध जताया और कार्रवाई के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कालाकांकर ब्लॉक को वाजिदपुर गांव के रोजगार सेवक जुनैद आलम ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 13 अप्रैल को गांव के ही कुछ लोग कार्यालय आकर गालियां देते हुए मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले की नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी मामले को लेकर मंगलवार में रोजगार सेवकों ने धरना देकर विरोध जताया। बीडीओ को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.