प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीते 11 मार्च को कुंडा में शादी समारोह से लौट रहे बिबिया करनपुर निवासी राजमणि तिवारी और खूंझी कला निवासी राष्ट्रीय आजीविका मिशन में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सर्वेश कुमार की बाघराय थाना क्षेत्र में कार और स्कॉर्पियो की टक्कर में मौत हो गई थी। बीडीओ बाबा बेलखरनाथ धाम सुरेंद्र बहादुर के आह्रवान पर बुधवार को रोजगार सेवक राजमणि तिवारी उर्फ राजू तिवारी के पिता राम बोध तिवारी को एक लाख पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। सोमवार को कम्प्यूटर ऑपरेटर सर्वेश कुमार के परिजनों को भी आर्थिक सहायता सौंपी जाएगी। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि कौशल सिंह, विशाल मिश्रा, ग्राम प्रधान विशाल सिंह, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, मुदस्सिर मेहंदी, राकेश सिंह, सरजू प्रसाद पाण्डेय आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.