जौनपुर, जून 23 -- रामनगर। विकासखंड बरसठी की भौरासे ग्राम पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक भाई सूबेदार यादव के निधन की सूचना से मनरेगा कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के विरोध तथा दिवंगत रोजगार सेवक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार को विकासखंड रामनगर परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में बीडीओ वर्षा बंग के नेतृत्व में रोजगार सेवकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में रोजगार सेवक विमल दुबे, अभय सिंह, अरुण कुमार, विजय पटेल, अभिनेश मिश्र, सरोजा देवी, संतोष कुमार, शिव कुमार, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी की मौत पर शोकसभा, निकाला गया कैंडल मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...