रोजगार सेवक की पत्नी को मिली ढाई लाख की मदद
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नवाबगंज में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रोजगार सेवक की मदद के लिए पूरा विकास विभाग एकजुट हो गया। जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने कर्मियों से जुटायी गयी ढाई लाख रुपये की राशि को रोजगार सेवक की बेवा को सौंपा। सड़क हादसे में पिछले दिनों बाइक से लौट रहे रोजगार सेवक विपिन कुमार को डंफर ने कुचल दिया था। उनका शरीर बाइक के पहियों में फंस गया था। जैसे तैसे शव को बाहर निकाला गया था। इस घटना से विकास विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दुखी हो गये और रोजगार सेवक के परिजनों को मदद के लिए हाथ बढ़ाये गये।
रोजगार सेवक की बेवा को मिली ढाई लाख की मदद ब्लाक, ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से ढाई लाख रुपये इकट्ठा किया गया। जिला विकास अधिकारी मृत रोजगार सेवक के आवास पर पहुंचे ढांढस बंधाया और मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.