रोजगार सेवक का बेटा बना दरोगा
कुशीनगर, जुलाई 15 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाने के गांव बंधवा निवासी विचित्र मणि त्रिपाठी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। इनके पिता विमलेश मणि त्रिपाठी नौरंगिया ब्लॉक के रोजगार सेवक हैं। भाई आयुष मणि त्रिपाठी राजस्व विभाग में लेखपाल है।विचित्र मणि त्रिपाठी पढ़ाई में शुरू से होनहार रहे और उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा रामकोला के जनता इंटरमीडिएट कॉलेज से प्राप्त किया। उच्च शिक्षा पं. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर से प्राप्त की। इनके चयन पर प्रवीण कुमार शुक्ल, पूर्व प्रधान विजयधीर मणि त्रिपाठी, मनोज चौधरी, अनूप यादव, बच्चा मणि, प्रदीप मणि, सर्वेश मणि आदि लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए होनहार को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- सिपाही से दरोगा बने देवेश, एसपी ने किया सम्मानित यह भी पढ़ें- Auraiya New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.