गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। साल भर से मानदेय बकाये का भुगतान और नियमतिकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक बुधवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार संघ के तत्तवावधान में रोजगार सेवक मंगलवार को लखनऊ के लिए निकल गए। ग्राम रोजगार सेवकों के साथ, एपीओ, तकनीकी सहायक, ब्लॉक तकनीकी सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, लेखा सहायक भी अपनी मांगों को लेकर विधान सभा का घेराव करेंगे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी पीआर त्रिपाठी ने दी। बता दें कि मनरेगा योजना वर्ष 2006 में शुरू हुई थी। जिले की ग्राम पंचायतों में करीब 733 ग्राम रोजगार सेवक तैनात हैं। 21 एपीओ, 100 तकनीकी सहायक, लेखाकर व कम्प्यूटर ऑपरेटर और ऑडिटर भी इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...