रोजगार सेवकों ने सीएम के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- ब्लाक के रोजगार सेवकों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने सहित ईपीएफ, बोनस आदि की मांगें की गई हैं। रोजगार सेवकों ने बताया कि इस समय उन्हें प्रशासनिक मद से केवल 7,788 रुपए मासिक मानदेय मिल रहा है। यह बहुत कम होने से इससे जीविका चलाना मुश्किल बताया। उन्होंने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की तरह अपना मानदेय भी बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही प्रशासनिक व्यय आधारित व्यवस्था में गड़बड़ियों के कारण समय पर भुगतान न मिलने की शिकायत भी की। उन्हें ईपीएफ, बोनस और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन करीब दस वर्षों से ईपीएफ के नाम पर कटौती करने के बावजूद इसकी रकमयूएएन खातों में जमा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.