महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली पर्व से ठीक पहले लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को रोजगार सेवकों का आक्रोश फूट पड़ा। सदर ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक संघ के बैनर तले जुटे रोजगार सेवकों ने भिक्षाटन कर अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में दर्जनों रोजगार सेवक हाथों में मिट्टी का कटोरा लेकर पहले ब्लॉक परिसर में बैठे। फिर सदर ब्लॉक से सक्सेना चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए भिक्षा मांगी। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से जिले के 695 रोजगार सेवकों के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मौसम में जहां हर घर में होली की तैयारियां चल रही हैं, वहीं रोजगार सेवकों के घरों में बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी कठिन हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.