सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बकाया मानदेय भुगतान और नियमितीकरण की प्रमुख मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय ने बताया कि जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों का आठ माह का मानदेय अब तक लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री के माध्यम से की गई घोषणाओं, एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय बढ़ाने और करीब 20 वर्षों से कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार शासन-प...