हमीरपुर, अप्रैल 26 -- मौदहा/राठ, संवाददाता। एक वर्ष से लम्बित मानदेय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोजगार सेवकों ने रविवार को सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति व राठ विधायक मनीषा अनुरागी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें लम्बित मानदेय दिलाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्र) ने लंबित मानदेय, ईपीएफ भुगतान और नियमितीकरण की मांग को लेकर सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पिछले एक वर्ष का लम्बित मानदेय दिलाने सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर महामंत्री मुकेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मदन पाल, राजबहादुर, बालादीन, राजेन्द्र, प्रमोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश, बिनीत तिवारी, उमा यादव, अजमद खान सहित अनेकों ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.