रोजगार सेवकों ने विकास भवन व कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बहराइच, जून 15 -- बहराइच, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र की अगुवाई में सोमवार को रोजगार सेवकों ने लंबित मांगों को लेकर विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। रोजगार सेवकों ने सभी को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किए जाए, प्रत्येक माह समय से मानदेय भुगतान किया जाए, 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को तत्काल प्रभाव से लागू करने, मनरेगा योजना के बदलते स्वरूप में लागू होने जा रही रामजी योजना में ग्राम रोजगार सेवकों की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाए जाने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.