रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी के दर्जे को किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय में वृद्धि करने तथा सेवा संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ललितेश शास्त्री ने कहा कि 19 वर्षों से काम के बाद भी अब तक उचित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप गुप्ता, राजेंद्र बाबू, राकेश कुमार, आनंदपाल, विजेंद्र कुमार, नेत्रपाल, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार, अमित शर्मा, महेश बाबू, अखिलेश एवं अवनीश कुमार मिश्रा व अन्य थे। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.