लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एपीओ को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले एक वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में कहा कि बार बार अवगत कराने के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने शुरु की हड़ताल यह भी पढ़ें- मानदेय के लिए मनरेगा कर्मियों की हड़ताल यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...