गंगापार, जुलाई 1 -- विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव का प्रयास किया। इस आंदोलन में नवाबगंज क्षेत्र के कौड़िहार एवं श्रृंग्वेरपुरधाम ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिला महामंत्री सुनील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों का जत्था लखनऊ के लिए रवाना हुआ। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि चार अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है। रोजगार सेवक एचआर पॉलिसी लागू करने, ईपीएफ कटौती के बावजूद यूएएन खाते में धनराशि जमा कराने, मानदेय वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने तथा चिकित्सा बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।विधानसभा यह भी पढ़...