रोजगार सेवकों ने बीडीओ को गिनाईं समस्याएं
आगरा, जून 1 -- ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बीडीओ को अपनी विभिन्न समस्याएं गिनाईं और आगामी समय में होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी। बीडीओ कुलदीप कुशवाहा को सौंपे गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया है कि संगठन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल की जाएगी। 15 जून को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय मुख्यमंत्री वादा निभाओ रैली का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। एक जुलाई को विधान सभा का घेराव एवं लखनऊ के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मांगें पूरी न होने पर पंचायत सहायकों ने शुरू की डिजीटल हड़ताल गौरव रतन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.