अयोध्या, जून 15 -- अयोध्या, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जिले के रोजगार सेवकों ने तिकोनिया पार्क सदर तहसील के सामने से विकास भवन तक बाइक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। धरना प्रदर्शन की अगुवाई ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड ने किया तथा संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू निषाद ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमरदीप ने कहा कि वर्ष 2006 से मनरेगा योजना अन्तर्गत ग्राम रोजगार सेवक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विगत 17-20 वर्षों से संविदा पर कार्यरत है, जिन्हें मनरेगा योजना की धनराशि के प्रशासनिक मद से मानदेय भुगतान की व्यवस्था है। यह भी पढ़ें- मांगें पूरी न होने पर एक जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी ज...