बदायूं, अप्रैल 17 -- शासन द्वारा पूर्व घोषणाएं लागू न करने और एचआर पॉलिसी व नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। पिछले दो वर्षों से ईपीएफ का मामला भी लंबित है। निर्णय के अनुसार, 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल रहेगी। मांगें न माने जाने पर 26 से 30 अप्रैल तक पोस्टकार्ड अभियान व सांसदों-विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा। अंततः एक मई मजदूर दिवस पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। सलारपुर ब्लाक में पर अध्यक्ष दिनेश कुमार, किशनपाल, रामौवतार सिंह, विपिन कुमार, प्रेमपाल सिंह, उपदेश कुमार, अनमोल कुमार, आर्येंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, उपधेश पटेल, जसवंत कुमार, प्रेमपाल, कौशल सिंह, उमेश सिंह, विक्रम कुमार, होते...