फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपने हक की आवाज बुलंद की। जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिला नेतृत्व के आह्वान पर पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर अपनी आवाज उठायी।पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय योजनाओं का पूरी ईमानदारी से पालन करने के बाद भी उन्हें हर स्तर पर परेशान किया जा रहा है। पिछले 8 से 11 माह का मानेदय भी नही मिला है। ईपीएफ भी लंवित है। इसकी कटौती होने के बाद यूएएन खातों में हस्तांतरित नहीं की जा रही है जिससे भविष्य में इसका कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि होली और दीपावली जैसे तैयार पर भी मानदेय नही मिल सका जिससे कर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियां वृहद स्तर पर प्रभावित हो गयीं। मानदेय का जल्द भुगतान किए जाने ...