गाजीपुर, अप्रैल 10 -- करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपने बकाया ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) भुगतान को लेकर कार्यक्रम अधिकारी को पत्र सौंपा है। सेवकों ने बताया कि दिसंबर 2024 से अब तक उनकी ईपीएफ राशि यूएएन खातों में जमा नहीं की गई है, जबकि उनके मानदेय से नियमित रूप से कटौती की जा रही है। सेवकों का कहना है कि लगातार कटौती के बावजूद राशि न जमा होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है और इससे उनकी भविष्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बकाया ईपीएफ राशि जल्द से जल्द उनके खातों में जमा कराई जाए। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है, ताकि कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.