देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तैनात रोजगार सेवकों को 6 से 8 माह का मानदेय नहीं मिला है। इससे रोजगार सेवकों का दशहरा, दीवाली की तरह होली भी फीकी रही। सलेमपुर ब्लाक का 9 महीना, गौरी बाजार के 11, पथरदेवा के रोजगार सेवकों का 8 माह का मानदेय बकाया है। वहीं ब्लाकों में तैनात एपीओ, टीए, सहायक एकाउंटेंट का भी दो से तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। वेतन के अभाव में कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। मनरेगा योजना का नाम बदल कर वीबी जीरामजी योजना कर दिया गया है। योजना में जिले में कुल 656 रोजगार सेवक तैनात हैं। उनके द्वारा ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यो की निगरानी व जाब कार्ड धारकों की हाजिरी बनाने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन उन्हे पिछले कई सालों से समय से मानदेय नहीं मिलता है। कार्य करने के बाद मानदेय को कई-कई माह तक ...