बदायूं, फरवरी 17 -- सालारपुर। ब्लाक सालारपुर क्षेत्र के सभी रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लाक के परिसर में बीडीओ नितिन कुमार को ज्ञापन सौंपा। जहां रोजगार सेवकों का कहना है कि उनको छह महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिससे वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं और परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। सभी रोजगार सेवकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों का अमल नहीं हुआ तो कलम बंद हड़ताल कार्य बहिष्कार करेंगें। अधिकारियों से मांग की है कि होली त्योहार से पहले ही सभी रोजगार सेवकों का वेतन दिलाया जाये। इस मौके पर रामकुमार सिंह, विपिन कुमार, सुधीर कुमार, होते लाल, उमेश कुमार, जसवंत सिंह, किशन पाल, दिनेश कुमार, राजवीर सिंह, पन्ना लाल, प्रेमचंद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.