साहिबगंज, जून 22 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी संघ एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा मनरेगा आयुक्त के साथ वार्ता एवं सहमति के पश्चात रोजगार सेवकों ने हड़ताल से वापस आ गए। बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव को अनिश्चित कालीन हड़ताल से वापस लौटने की सूचना देते हुए आज सोमवार को प्रखंड कार्यालय में योगदान किया। मौके पर जॉन बेसरा, अखिलेश सिंह, सोनी कुमारी, अगनेश मुर्मू, मो. रफीक आलम, सुनील कुमार सिंह, महादेव रक्षित, चार्लेस मरांडी, मो. अबुल हसन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...